अपने ब्लॉग पर अपने पसंदीदा फॉन्ट लगाकर आप अपने ब्लॉग को और भी अधिक सुन्दर लुक दे सकते हैं। बस एक छोटी सी HTML एडिटिंग आपको करनी है, और आपका ब्लॉग चमकदार!...
मित्रों, आपने इंटरनेट पर बहुत से ऐसे वेबसाइट देखे होंगे जिनमें बहुत ही स्टायलिश फॉन्ट का प्रयोग किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप भी ऐसे ही अपने ब्लॉग में स्टायलिश फॉन्ट का प्रयोग कर सकते हैं। जी हॉं, आप भी अपने ब्लॉग में पसंदीदा हिन्दी या अंग्रेजी फॉन्ट लगाकर अपने ब्लॉग को आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ब्लॉग के CSS में बदलाव करना होगा।
क्या होती है CSS ?
CSS, WEB DESIGNING का एक पार्ट है। इसका प्रयोग ब्लॉग या वेबसाइट में इफैक्ट या लुक देने के लिए किया जाता है। यह कई प्रकार की होती है। एक वह CSS होती है जो हम स्वयं बनाते हैं। इसमें हमें स्वयं ही पूरी CSS तैयार करनी होती है। दूसरी वह CSS होती है जो पहले से बनी होती है, बस हमें उस CSS का लिंक अपने ब्लॉग के रूट में देना होता है। इसके बाद वह फेच होकर अपने आप इफेक्ट दे देती है।
ब्लॉग के फॉन्ट की CSS भी दूसरे प्रकार की CSS होती है जो इंटरनेट पर पहले से ही स्टोर रहती है बस हमें उसका CSS लिंक अपने ब्लॉग के रूट में अपडेट करना होता है।
ex - https://fonts.googleapis.com/css?family=Arya
फॉन्ट की CSS कैसे बदलें ?
इसके लिए आपको गूगल के फॉन्ट कलेक्शन में जाकर अपने पसंदीदा फॉन्ट का चयन करना है और उस फॉन्ट की CSS लिंक कॉपी कर लेनी है। अब आपको अपने ब्लॉग की थीम को HTML के रूप में एडिट करना है और फिर अपने ब्लॉग की फॉन्ट की पहले की CSS की जगह पर नयी CSS लिंक को अपडेट करना है।
सहूलियत के लिए आप यह देखें कि पूर्व की CSS और आपकी पसंद की गई CSS में क्या अंतर है, केवल उसी अंतर को अपडेट करने से भी इफेक्ट आ जाएगा। बाकी पूरी लिंक वैसे ही रखी रहे, तो कोई बात नहीं। समझने के लिए के लिए आप नीचे दिए गए उदाहरण को देखें।

OLD = https://fonts.googleapis.com/css?family=Arya
NEW = https://fonts.googleapis.com/css?family=Poppins
अगर आपकी नई पसंद की CSS में केवल फॉन्ट के नाम का बदलाव है तो आप अपने ब्लॉग की CSS में केवल फॉन्ट का नाम बदल दें, आपका काम हो जाएगा।
इसके बाद आपको ब्लॉग थीम की बॉडी CSS में भी उसी फॉन्ट का नाम देना है, जिसकी स्टाइलशीट आपने अपडेट की है। इतना करने के बाद आप थीम को सेव करके, अपने ब्लॉग को देख सकते हैं। नया लुक तैयार हो गया होगा।
तकनीकी सहायता
CSS और HTML न जानने वालों के लिए यह विधि कठिन हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि वह अपने थीम के CSS व HTML को गलत तरीके से छेड़कर पूरी थीम खराब कर दें और वेबसाइट या ब्लॉग वेकार हो जाए। इसलिए हम एक वीडियो गाइड लेकर आए हैं जिसको देखकर आप आसानी से केवल उतने ही अपडेट करेंगे जिससे आपका फॉन्ट बदल जाए और आपका ब्लॉग एक नया लुक ले ले।

0 Comments
Post a Comment