पॉंच टिप्स जो आपके ब्लॉगिंग अनुभव को बेहतर बनाकर आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रेफिक लाने का काम करेंगे।


सभी चाहते हैं कि उनके ब्लॉग पर अधिक से ​अधिक विजिटर्स आएं और उनके लेखों को अधिक से अधिक पढ़ा जाए, शेयर किया जाए। इसके लिए वे मेहनत भी करते हैं परंतु कुछ खास बातों को नजरअंदाज करने से उनको इच्छित सफलता नहीं मिलती है। हम आपको कुछ सुझाव देंगे जिससे निश्चय ही आपको अपने ब्लॉग को बेहतर बनाने में और यूजर्स को अपने ब्लॉग पर आकर्षित करने में सहायता मिलेगी।

सही फील्ड का चयन करें
ब्लॉग स्टार्ट करने पर हमें यह सुनिश्चित कर लेना होता है कि हमारा ब्लॉग आखिर किस विषय पर होगा, फैशन, मार्केटिंग, टिप्पणी लेखन, समाचार, हास्य, तकनीकी ज्ञान या फिर सॉफ्टवेयर आदि। जिस विषय में आप रूचि रखते हैं आप उसी विषय का चयन कर अपने ब्लॉग का प्रारंभ कीजिए। यह सुनिश्चित करें कि ब्लॉग का नाम, विवरण आपके फील्ड के अनुरूप ही हो।

क्रमिक रूप से और सरल शब्दों में लिखें
जब आप किसी विषय पर पोस्ट लिखते हैं तो उसके संबंध में क्रमिक रूप से लिखें। सबसे पहले क्या होगा, ​उसके बाद क्या और उसके बाद क्या! दूसरी बात कि आपकी जानकारी सरल से सरल शब्दों में हो जो कि पाठक को पसंद आ सके। हर कोई चाहता है कि परेशान हुए बिना उसको जानकारी मिले, इसलिए वह इंटरनेट का सहारा लेता है। अगर आपके ब्लॉग पर भी गोल—मोल जानकारी या अनसुलझी जानकारी मिलेगी, तो विजिटर्स स्वत: ही मूव हो जाएंगे।

सरल और क्रमिक जानकारी देने का सही रास्ता यही है कि आप प्रश्नों के रूप में जानकारी शेयर करें। आप यह समझकर जानकारी शेयर करें कि यही जानकारी अगर आप किसी से पूछ रहे होते तो आप उससे क्या—क्या प्रश्न करते।

वीडियो गाइड बनाएं 
अपनी जानकारी को सही रूप में प्रस्तुत करने का एक अच्छा तरीका है वीडियो के माध्यम से उस जानकारी को प्रस्तुत करना। आज यूजर्स की संख्या यूट्यूब पर बढ़ रही है, इसका एक ही कारण है कि वहां पर उनको जानकारी से मिल जाती है। आप भी अपनी जानकारी से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को एक वीडियो के रूप में प्रस्तुत कर अपने यूजर्स को बेहतर समाधान दे सकते हैं। वीडियो में भी आपको जानकारी उसी रूप में समाहित करनी चाहिए जिससे आम यूजर्स के सभी सवाल उसमें आ सकें। और उसे बार—बार अनावश्यक कमेंट्स न करने पड़ें।

संबंधित कंटेंट्स की जानकारी दें
यूजर फ्रेण्डली व्यवहार का सबसे पहला उद्देश्य होता है यूजर की मनोदशा को समझना। यह अच्छा तरीका होगा अगर आप अपनी पोस्ट के बीच में उसी विषय से संंबंधित अन्य पोस्ट की लिंक भी दें। इससे रीडर्स को एक अच्छे रीडिंग अनुभव का एक्सीरियंस मिलता है। या यूॅं कहें कि एक ही पोस्ट में उनको किसी विशेष विषय से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाती है।

सुझाव और प्रतिक्रिया
आपकी सेवाओं के संबंध में पाठकों से सुझाव प्राप्त करें और जब वह कोई सुझाव दें तो उस पर सार्थक अमल करने का प्रयास करें। यदि यूसर्ज द्वारा किसी विषय विशेष पर कोई जानकारी चाही जाती है तो शीघ्रता से उस जानकारी को ब्लॉग पर उपलब्ध कराने का प्रयास करें साथ ही उस यूजर को उसकी ​जानकारी, अवश्य दें।

यदि कोई सुझाव या प्रश्न आपकी क्षमताओं से बाहर है या आपको पसंद नहीं आता है तो भी यूजर्स को चोट पहुॅंचाने वाली प्रतिक्रिया, रिप्लाई न दें अपितु सार्थक शब्दों के जरिए अपनी असमर्थता जाहिर कर दें।