इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप एंड्रायड मोबाइल में कृतिदेव फॉन्ट के अल्ट कोड वाले स्पेशल कैरेक्टर्स बना सकते हैं। 


Guide : Install Font & Special Characters


मित्रों, अगर आप अपने मोबाइल में कृतिदेव टाइपिंग करते हैं तो आपको कभी न कभी अल्ट कोड वाले स्पेशल कैरेक्टर्स जैसे — आधा फ, ट्र, ड्र, ह्म, ह्य आदि बनाने की समस्या होती होगी। इस समस्या का निदान बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको WPS एप्लीकेशन के बजाय AndrOpen Office का उपयोग करना होगा। तो चलिए जानते हैं कि AndrOpen Office के जरिए कैसे आप अल्ट कोड वाले स्पेशल वर्ण बना सकते हैं।

अल्ट कोड स्पेशल कैरेक्टर क्या होता है ?
कृतिदेव फॉन्ट के लिए अल्ट कोड स्पेशल कैरेक्टर विशेष अंग्रेजी वर्ण होते हैं, जो वर्ण मूल कीबोर्ड पर स्थित नहीं होते, उनको कैरेक्टर मैप में समाहित किया जाता है। बार—बार कैरेक्टर मैप न खोलकर उन वर्ण को खोजना न पड़े इसलिए उनका शॉर्टकट निर्धारित किया गया होता है, इन शॉर्टकट को ही अल्ट कोड कहा जाता है।

अल्ट कोड कैसे उपयोग करते हैं ?
अल्ट कोड कैरेक्टर्स को बनाने के लिए आपको बॉंये हाथ से बॉंया अल्ट दबाना होता है और दाहिने हाथ से दॉंये तरफ के न्यूमेरिक बटन को शार्टकट के तौर पर दबाना होता है। जब तक शॉर्टकट के पूरे नंबर नहीं दब जाएं, तब तक बॉंये हाथ से अल्ट दबाए रखना होता है।

कृतिदेव के अल्टकोड की जरूरत क्यों ?
चूॅंकि कृतिदेव फॉन्ट की टाइपिंग वास्तविक हिन्दी न होकर अंग्रेजी होती है और हिन्दी वर्णमाला के पूरे वर्ण मुख्य कीबोर्ड पर स्थित न होने से अंग्रेजी के विशेष वर्ण के रूप में सेट किए गए होते हैं। अंग्रेजी के उन विशेष वर्ण को बनाने से ही​ हिन्दी के वे विशेष वर्ण बनते हैं। जैसे — ¶ से आधा फ, ª से ट्र का र और â से हृ बनता है। इनके लिए शॉर्टकट के तौर पर क्रमश: अल्ट के साथ 0182, 0170, 0226 का प्रयोग करना होता है।

मोबाइल में कैसे बनाएं ?
एंड्रायड चूॅंकि लाइनक्स का डिस्ट्रीव्यूशन है और उपरोक्त शॉर्टकट केवल विन्डोज पर कार्य करते हैं, इसलिए मोबाइल में जब आप उपरोक्त शॉर्टकट उपयोग करते हैं तो वह काम नहीं करते। इस प्रकार के स्पेशल कैरेक्टर्स बनाने के लिए आपको कैरेक्टर मैप ओपन करना ही होगा।

एंड्रायड में कैरेक्टर्स मैप की सुविधा देने वाला एकमात्र सॉफ्टवेयर है — AndrOpen Office. यह प्ले स्टोर में उपलब्ध है और पूर्णत: फ्री है। आप इसे इंस्टॉल करके अपने मोबाइल में कैरेक्टर्स मैप के जरिए स्पेशल कैरेक्टर्स उपयोग कर सकते हैं।

AndrOpen Office में हिन्दी फॉन्ट 
कृतिदेव फॉन्ट का कैरेक्टर्स मैप देखने के लिए AndrOpen Office में कृतिदेव फॉन्ट होना जरूरी है। AndrOpen Office की सेटिंग में जाकर ​'कस्टम फॉन्ट' के जरिए इसमें कृतिदेव फॉन्ट को इनेबिल किया जा सकता है।

तकनीकी सहायता 
मोबाइल में AndrOpen Office को इंस्टॉल करने से लेकर कैरेक्टर्स मैप के जरिए स्पेशल कैरेक्टर्स को इनपुट करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक वीडियो में बताई गई है। जिसको देखकर आप आसानी से अपने मोबाइल में अल्ट कोड वाले विशेष वर्ण बना सकेंगे।