इस क्लाउड स्टोरेज को अपनाएं और हॉटलिंक के साथ अपने ब्लॉग पर किसी भी फाइल की लिंक शेयर करें। 


हैलो, अगर आपने अपना ब्लॉग बना लिया है और पोस्ट लिखना प्रारंभ कर दिए हैं और अगर आपका ब्लॉग मीडिया फाइल्स से संबंधित है तो निश्चय ही आपको एक क्लाउड स्टोरेज की जरूरत होगी, जहॉं पर आप अपनी फाइल्स को अपलोड कर सकें और उनकी लिंक अपने ब्लॉग पर दे सकें।

हालॉंकि इंटरनेट पर बहुत से क्लाउड स्टोरेज वेबसाइट हैं जहॉं पर आपको 5 जीबी से लेकर 20 जीबी तक की क्लाउड स्टोरेज फ्री में मिल जाती है लेकिन समस्या यही है कि सभी क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म फ्री में हॉटलिंक की सेवाएं नहीं देते हैं।

हॉटलिंक क्या होता है ?
जब किसी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने पर फाइल डाउनलोड होने के बजाय एक वेबपेज खुलता है तो वह सामान्य लिंक होती है। ऐसी लिंक में फाइल सीधे डाउनलोड होने के बजाय क्लाउड स्टोरेज की मूल वेबसाइट पर ले जाती हैं, फिर आपको डाउनलोड का विकल्प मिलता है।

लेकिन जब किसी डाउनलोड लिंक पर क्लिक किया जाए और फाइल सीधे डाउनलोड होने लगे तो वह लिंक हॉट लिंक कही जाती हैं। ऐसी लिंक से फाइल डाउनलोड होने में अनावश्यक विज्ञापन नहीं आता और न ही आपका ज्यादा डाटा खर्च होता है। समय की बचत होती है सो अलग।

कैसे मिलेगी हॉट लिंक ?
जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि इंटरनेट पर बहुत से वेबसाइट हैं जो फ्री में क्लाउड स्टोरेज की सेवाएं देते हैं परंतु हॉटलिंक पाने के लिए आपको मासिक या वार्षिक रकम अदा करनी होती है। अगर आप पैसे वाले हैं तो प्रीमियम सेवाओं का लाभ लेकर हॉटलिंक की सुविधा ले सकते हैं। लेकिन अगर आप फ्री में हॉटलिंक की सेवाएं लेना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प होगा — OpenDrive.

यह ऐसी क्लाउड स्टोरेज सेवा है जो फ्री में आपको 02 जीबी क्लाउड स्टोरेज और उसी स्टोरेज के लिए हॉटलिंक सेवाएं प्रदान करती है। अधिक स्टोरेज के लिए आप प्रीमियम सेवाएं चुन सकते हैं।

क्या है OpenDrive ?
जैसा कि पहले बता दिया गया है कि यह एक क्लाउड स्टोरेज सेवा है जो आपको फ्री में हॉटलिंक की सेवा देती है। इसमें फ्री में 02 जीबी डाटा स्टोरेज मिलता है। इसकी अन्य सेवाओं का लाभ लेकर आप इसे बढ़ा सकते हैं, जैसे सोशल मीडिया पर प्रचार करके आप 02 जीबी तक फ्री डाटा और भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सभी प्रकार की फाइल के लिए हॉटलिंक सेवा प्रोवाइड करता है।

यह OpenDrive वेबसाइट का विज्ञापन नहीं है अपितु एक सामान्य जानकारी के रूप में ही यह लेख शेयर किया गया है। जिनको हॉटलिंक सेवाओं का लाभ लेना है वह इस साइट पर अपना खाता बना सकते हैं।
नीचे दी गई लिंक के माध्यम से आप OpenDrive साइट पर जाकर फ्री में अपना खाता बना सकते हैं और 02 जीबी फ्री स्टोरेज प्राप्त कर सकते हैं। Sign Up Now

कैसे बनाएं हॉट लिंक ?
हॉटलिंक बनाने के लिए सबसे पहले आपको OpenDrive पर अपना खाता बनाना होगा। जो कि पूर्णत: निशुल्क है। खाता बनाने के बाद आपको अपनी फाइल अपलोड करनी है। अपलोड फाइल को शेयर करने पर आपको दो लिंक मिलेंगे — सामान्य लिंक और Direct Link. Direct Link को कॉपी करके आप अपने ब्लॉग में कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।

तकनीकी सहायता 
हालॉंकि यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है परंतु नये यूजर्स को समस्या न हो इसके लिए हम एक वीडियो गाइड लेकर आए हैं जो आपका मागर्दशन कर आपकी समस्याओं का समाधान करेगी।