इस तरीके को अपनाइए, फिर चाहे मोबाइल हो या कंप्यूटर अब YouTube की वीडियो रिस्पोंसिव रूप में ही दिखेगी, वह भी हर जगह। 


info : Responsive Video Demo


ब्लॉगर में पोस्ट लिखने के लिए बहुत से फीचर्स मौजूद हैं। इनमें एक फीचर वीडियो डालने का भी है। वीडियो आइकन पर क्लिक करके आप अपने पोस्ट में वीडियो लगा सकते हैं। वीडियो में दो विकल्प आपको मिलते हैं एक वीडियो अपलोड करने का और दूसरा YouTube की वीडियो डालने का।

कैसे डालें YouTube की वीडियो ?
YouTube की वीडियो पोस्ट में डालने के लिए आपको वीडियो आइकन पर क्लिक करके From YouTube वि​कल्प पर जाना है। इस विकल्प को चुनते ही आपको YouTube का सर्च बॉक्स दिखेगा। इसमें आप अपने पसंद की वीडियो को सर्च कर सकते हैं। और वीडियो जोड़ सकते हैं।

अगर आपको सर्च करने पर वीडियो आसानी से नहीं मिलती है तो आप मूल YouTube पर जाकर उस वीडियो का लिंक कॉपी करेंं और फिर ब्लॉगर के सर्च बॉक्स में पेस्ट कर दें, वीडियो दिख जाएगी।

क्या होता है रिस्पोंसिव ?
Responsive का अर्थ होता है अपने आप एडजस्ट होने वाला। जब आप YouTube की वीडियो को सर्च बॉक्स के जरिए जोड़ते हैं तो आपकी वीडियो Responsive रूप में नहीं जुड़ती है और मोबाइल और पीसी में अच्छे तरीके से पोस्ट के साथ नहीं दिखती है, क्योंकि वीडियो की चौड़ाई और लंबाई अजीबो—गरीब दिखती है। जबकि Responsive वीडियो जोड़ने पर वह हर जगह उसी आकर्षक रूप में दिखती है यानि मोबाइल में वेबसाइट खुलने पर मोबाइल के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है और कंप्यूटर में खुलने पर कंप्यूटर के हिसाब से।

कैसे जोड़ें रिस्पोंसिव वीडियो ?
Responsive वीडियो जोड़ने के लिए आपको HTML Editor के रूप में पोस्ट को एडिट करना होगा। एडिट करने के बाद आपको उस स्थान का चयन करना होगा, जहां पर आप वीडियो को दिखाना चाहते हैं।

इसके बाद आपको नीचे दिये गए कोड को कॉपी करके, अपने पोस्ट में पेस्ट करना होगा। और उस कोड में # से इंगित वीडियो की लिंक को अपनी वीडियो की लिंक से बदलकर और पोस्ट को अपडेट कर देना है।

कहां से प्राप्त करें कोड ?
नीचे हम नोटपेड की TEXT फाइल में एक HTML CODE दे रहे हैं जिसे डाउनलोड करके आप उसका कोड कॉपी करें और अपने पोस्ट में पसंदीदा स्थान पर पेस्ट करें। वीडियो की लिंक को अपडेट करने के लिए आप कोड में scr="#" में # के स्थान पर "आपका वीडियो लिंक" डाल दें।

वीडियो का लिंक प्राप्त करने के लिए आप YouTube पर जाकर पसंदीदा वीडियो का चयन करें और उसे शेयर करके Embed विकल्प का चयन करें। ऐसा करने पर आपको एक कोड मिलेगा, जिसमें scr="वीडियो लिंक" दिया होगा। वीडियो लिंक को वहां से कॉपी करके कोड में अपडेट कर दें। और पोस्ट को अपडेट कर पब्लिश कर दें।

CSS भी जरूरी है। 
ध्यान रखें, आपका HTML कोड तभी काम करेगा जब आप नोटपेड की फाइल में दिया गया CSS कोड अपने ब्लॉग के थीम में अपडेट कर देंगे। थीम में यह CSS एक बार अपडेट करना होता है, इसके बाद हर पोस्ट में लगाया गया Responsive HTML Video कोड अपने आप ही Responsive हो जाता है।

तकनीकी सहायता 
यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए जटिल हो सकती है जिनको HTML CSS की जानकारी नहीं है। परंतु घबराइए नहीं, हम आपके लिए वीडियो गाइड लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने ब्लॉग में Responsive Video लगा सकेंगे।