क्या आप देवनागरी हिन्दी फॉन्ट खोज रहे हैं ? अगर हां, तो यहां पर क्लिक कीजिए और फ्री में डाउनलोड कीजिए बहुत से स्टायलिश देवनागरी हिन्दी फॉन्ट ....


नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं देवनागरी हिन्दी फॉन्ट के बारे में उपयोगी जानकारी और उन्हें डाउनलोड करने विधि! तो कहीं मत जाइए और पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़िए

क्या हैं देवनागरी फॉन्ट्स ?
देवनागरी फॉन्ट्स हिन्दी टाइपिंग के लिए विकसित किए गए यूनीकोड फॉन्ट हैं। यह OPEN TYPE FONT होते हैं जिनका प्रयोग यूनीकोड में टाइप किए गए हिन्दी TEXT तरह तरह के आकर्षक लुक देने के लिए किया जाता है।

क्यों जरूरी हैं देवनागरी हिन्दी फॉन्ट्स ?
यद्यपि हिन्दी टायपिंग के लिए कृतिदेव, देवलिस जैसे TRUE TYPE FONTS का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है परंतु इन फॉन्ट में टाइप किया गया मैटर वास्तविक रूप से हिन्दी नहीं होता केवल कृतिदेव या देवलिस फॉन्ट में ही हिन्दी दिखता है। जबकि देवनागरी फॉन्ट्स में टाइप किया गया मैटर हमेशा हिन्दी में ही दिखता है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर में दिखने वाली हिन्दी देवनागरी यूनीकोड फॉन्ट के कारण ही ​दर्शित होती है।

कैसे काम करते हैं देवनागरी फॉन्ट में ?
कृतिदेव, देवलिस जैसे फॉन्ट चूंकि TRUE TYPE FONTS होते हैं इसलिए इनमें किसी सॉफ्टवेयर या इनपुट कीबोर्ड की जरूरत नहीं होती परंतु देवनागरी फॉन्ट्स में कार्य करने के लिए, टाइपिंग के लिए आपके कंप्यूटर या मोबाइल में देवनागरी इनपुट कीबोर्ड यानि हिन्दी यूनीकोड इनपुट कीबोर्ड होना जरूरी है। इसके बिना आप देवनागरी फॉन्ट में टाइप नहीं कर सकते हैं।

क्या फायदा है इनका ?
अब आप सोच रहे होंगे कि देवनागरी फॉन्ट का आखिर फायदा क्या है ? इनका सबसे महत्वपूर्ण फायदा तो यही है कि इनके कारण ही हम हर जगह हिन्दी देख पाते हैं। अगर देवनागरी यूनीकोड फॉन्ट न होते तो कृतिदेव, देवलिस जैसे फॉन्ट से इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर में हिन्दी ​नहीं दिखती। जिन मोबाइल डिवाइस में देवनागरी यूनीकोड फॉन्ट इंस्टॉल नहीं होते हैं उनमें हिन्दी के संदेश, संपर्क आदि चौकोर डिब्बे के रूप में दिखते हैं। दूसरा फायदा यही है कि इनमें कार्य करना आसान होता है क्योंकि यह व्याकरण आधारित कार्य करते हैं। तीसरा फायदा यह है कि डाटा प्रोसेसिंग, ट्रांसफर और एडिटंग में कोई समस्या नहीं होती है।

कैसे पहचानें देवनागरी फॉन्ट को ?
यद्यपि कंप्यूटर में पूर्व से ही कुछ देवनागरी फॉन्ट डाले गए होते हैं, इनकी पहचान करने के लिए आप माइक्रो सॉफ्ट वर्ड में जाकर फॉन्ट लिस्ट को ओपन करें। जिन फॉन्ट का नाम अंग्रेजी में हो और जिनके आगे हिन्दी में देवनागरी लिखा होता है, वही देवनागरी हिन्दी फॉन्ट होते हैं।

कहां से डाउनलोड करेंगे ?
देवनागरी फॉन्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप गूगल फॉन्ट में जाकर देवनागरी फॉन्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आपको 20 से अधिक विभिन्न स्टायल के देवनागरी फॉन्ट मिल जाएंगे जो आपको पसंद आएंगे। आपको परेशानी न हो इसलिए हमने यहां पर गूगल फॉन्ट की लिंक दी है, जिस पर क्लिक करके आप सीधे वहीं पर पहुंच जाएंगे।

GO TO GOOGLE FONTS