ब्लॉगर का उपयोग करना बहुत ही आसान है। अपने ब्लॉग पर पोस्ट, कहानियॉं, लेख लिखें और अपना हुनर दिखाएं।


नमस्कार मित्रों, अगर आपने ब्लॉग बना लिया है और उसको अपने हिसाब से कस्टोमाइज करके एक आकर्षक लुक दे दिया है तो अब समय है अपने हुनर को ​दिखाने का। जी हॉं, जिस उद्देश्य के लिए आपने ब्लॉग बनाया है अब समय है उसी उद्देश्य को पूरा करने का।

नयी पोस्ट बनाएं 
ब्लॉग पर पोस्ट लिखना बहुत ही आसान है। इसका इंटरफेस इतना आसान है ही कोई भी व्यक्ति इसे उपयोग कर सकता है। यह सामान्य लेखन एवं HTML लेखन की सुविधा प्रदान करता है। जो लोग ज्यादा एडवांस यूजर नहीं हैं वह सामान्य लेखन के जरिए आसानी से पोस्ट बना सकते हैं और जो लोग एडवांस यूजर हैं, HTML जानते हैं वह HTML एडिटर की सहायता से पोस्ट लिख सकते हैं।

पोस्ट बनाने के लिए 'New Post' विकल्प का चयन करें। 'New Post' विकल्प से आपके सामने पोस्ट का डैशबोर्ड आ जाएगा जिसमें आपको पोस्ट टाइटल (जो पोस्ट का विषय है) और पोस्ट कंटेंट का एरिया देखने को मिलेगा।

पोस्ट टाइटल 
पोस्ट टाइटल में आपको अपने पोस्ट का विषय लिखना होता है। अगर आप तकनीकी लेख लिखते हैं तो टाइटल के रूप में प्रश्न का उल्लेख कर सकते हैं लेकिन अगर आप कहानीकार आदि हैं तो आप टाइटल के रूप में उस कहानी का नाम दे सकते हैं।

पोस्ट कंटेंट 
पोस्ट कंटेंट में आपको बहुत से फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें आप TEXT से लेकर फोटो, वीडियो, बुलेट्स, नंबरिंग, उद्धरण, आदि डाल सकते हैं। ऐसी प्रत्येक एक्शन के लिए टाइटल बार के नीचे एक टूलबार दिया गया है, जिसमें इनके लिए आइकन बने हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से अपने टास्क पूरे कर सकते हैं। और एक अच्छी पोस्ट लिख सकते हैं।

HTML एडिटिंग 
इसमें HTML एडिटर की सुविधा है, जो लोग HTML जानते हैं वह HTML एडिटर का उपयोग करके आसानी से HTML पोस्ट लेखन कर सकते हैं और स्क्रिप्ट, बटन, अन्य HTML कंटेंट्स अपने पोस्ट में डाल सकते हैं।

तकनीकी सहायता
हालॉंकि ब्लॉगर का इंटरफेस बहुत सरल है। इतना सरल, कि कोई भी इसे उपयोग कर सकता है परंतु नये यूजर्स को पहले—पहल कठिनाई न हो इसलिए हमने एक वीडियो गाइड बनाया है जिसके माध्यम से हमने पोस्ट बनाना सिखाया है। आप उसे देखकर आसानी से पोस्ट बना सकते हैं।