अगर आप YouTube की तरह अपने ब्लॉग पर पोस्ट टाइटल के पहले अपनी वीडियो फोटो आदि को दिखाना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाकर आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं।


अगर आपने YouTube पर वीडियो देखे हैं तो आपको पता होगा कि उसमें पहले प्ले होने वाली वीडियो रहती है फिर उसके नीचे वीडियो का टाइटल रहता है और उसके नीचे वीडियो अपलोड करने वाले का नाम, वीडियो अपलोड की ति​थि आदि का उल्लेख रहता है।

आप अगर इसी प्रकार के वीडियो अपने ब्लॉग में जोड़ना चाहते हैं तो यह संभव है इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।

प्रथम चरण : आपको अपने ब्लॉगर खाते में लॉग—इन करके उस ब्लॉग में जाना है जिसमें आपको ​पोस्ट टाइटल के पहले वीडियो जोड़नी है। ब्लॉग पर जाने के बाद आपको थीम में जाकर EDIT HTML पर क्लिक करना है और फिर सर्च करना है — </head>

जैसे ही आपको </head> मिल जाए, आपको इसके ठीक पहले नीचे दिया गया कोड पेस्ट करना है :

<script type='text/javascript'>
/*<![CDATA[*/
$(document).ready(function(){
$('a[name="details"]').before($('#Theme-details').html());
$('#Theme-details').html('');
});
/*]]>*/
</script>

अगर </head> के पहले जगह नहीं है तो आप एंटर करके एक लाइन बना सकते हैं और कोड पेस्ट कर दें।

यह स्क्रिप्ट मेरे द्वारा तैयार नहीं की गई है बल्कि इसका पूरा श्रेय इसके CREATOR को जाता है। चूंकि बहुत समय पहले मेरे द्वारा यह स्क्रिप्ट खोजी गई थी इसलिए इसके लेखक का, इसके सोर्स का मुझे कोई पता नहीं है। परंतु मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि इस स्क्रिप्ट में मेरा कोई क्रेडिट नहीं है। धन्यवाद उस CREATOR को, जिसने यह स्क्रिप्ट तैयार की।

द्वितीय चरण : उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको खोजना है : main-wrapper
यह आपको किसी भी रूप में मिल सकता है लेकिन पहचान के लिए आप नीचे दिए गए कोड का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको यह पता चल सकेगा कि आपने सही वाला कोड खोजा है।

<div id='main-wrappers' itemprop='mainContentOfPage'>

उपरोक्त कोड केवल यह दिखाने के लिए है कि आपको खोजना क्या है। यानि आपको main-wrapper खोजना है, जिसमें mainContentOfPage वाली लाइन हो। अगर यह लाइन आपको मिल जाती है तो आपको इस लाइन के ठीक नीचे, नीचे दिया गया कोड पेस्ट करना है।

<a name='details'/>
<div class='clear'/>

उपरोक्त कोड कॉपी करके आप पेस्ट कर सकते हैं। इतना करने के बाद आपको पूरा टेम्पलेट सेव कर देना है। और वापिस ब्लॉग डैशबोर्ड पर चले जाना है।

तृतीय चरण : अब आपको वह पोस्ट चुननी है जिसमें आप YOUTUBE वीडियो को पोस्ट के टाइटल से पहले दिखाना चाहते हैं। उस पोस्ट को आपको एडिट करना है और HTML सेक्शन में जाकर पोस्ट में कहीं पर भी आपको नीचे दिया गया कोड पेस्ट करना है।

<div style="display: none;">
<div id="Theme-details">
<div class="videoyoutube">
<div class="video-responsive">
<div class="video-youtube loader" data-src="https://www.youtube.com/embed/95JLF1MdytE">
</div>
</div>
</div></br />
<div style="clear: both;">
</div>
</div>
</div>

उपरोक्त कोड में आपको अपने YOUTUBE वीडियो का लिंक अपडेट करना है, YOUTUBE वीडियो का लिंक पिंक कलर से इंगित किया गया है।

वीडियो का लिंक कैसे मिलेगा ?
अगर आप पिंक कलर से इंगित किए गए स्थान पर अपने वीडियो का लिंक पेस्ट करना चाहते हैं तो आपको YOUTUBE पर जाकर अपनी वीडियो को प्ले करना होगा। और शेयर बटन के माध्यम से EMBED विकल्प से आप वीडियो का लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट्स के माध्यम से बता सकते हैं।