फ्री में अपना ब्लॉग बनाइए और उस पर उपयोगी जानकारी, कहानी, आर्टिकल्स या अपने अनुभव शेयर कीजिए। अधिक जानकारी के लिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं।


नमस्कार मित्रों, मैं हूं प्रद्युम्न! मैं आज आपको बताउंगा कि आप किस प्रकार से इंटरनेट पर अपना स्वयं का ब्लॉग बनाकर अपने अनुभव, कहानियां, ​शैक्षणिक लेख आदि शेयर कर सकते हैं। और वह भी बिल्कुल फ्री में! तो ​चलिए जान लेते हैं कैसे बनाते हैं, फ्री में ब्लॉग।

क्या होता है ब्लॉग ?
ब्लॉग एक ऐसा वेब प्लेस होता है जहां पर पोस्ट्स के माध्यम से हम कहानी, लेख, समाचार या अन्य कोई उपयोगी जानकारी शेयर कर सकते हैं। जैसे FACEBOOK पर पोस्ट्स लिखे जाते हैं ठीक वैसे ही ब्लॉग पर पोस्ट्स के माध्यम से जानकारी अपडेट की जाती है।

कहां पर बनाएंगे ब्लॉग ?
हालांकि इंटरनेट पर पर्सनल ब्लॉग बनाने के लिए बहुत सारे वेबसाइट उपलब्ध हैं परंतु इनमें से ज्यादातर वेबसाइट पैसे लेकर प्रीमियम ब्लॉगिंग सेवाएं देते हैं, जैसे WIX, WORDPRESS आदि। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे हैं जो बाकी सभी ब्लॉग वेबसाइट पर भारी है। और यह है — गूगल का ब्लॉगर।

क्या है गूगल ब्लॉगर ? 
गूगल की बहुत सारी सर्विसेज हैं इनमें से एक है — ब्लॉगर। यह ब्लॉगिग करने वालों के लिए फ्री और सबसे आसान इंटरफेस प्रदान करता है। इसमें आपको सब डोमेन के साथ एक फ्री ब्लॉग बनाने की सुविधा दी जाती है।

ब्लॉगर पर ब्लॉग कैसे बनाते हैं ?
ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाने के लिए आपको किसी ​विशेष चीज की आवश्यकता नहीं है बस एक गूगल अकाउंट होना चाहिए। गूगल खाता से तात्पर्य है कि आपके पास G-MAIL ID होनी चाहिए। अगर आपके पास G-MAIL ID नहीं है तो आप इसे फ्री में बना सकते हैं। अगर आपके पास गूगल खाता है तो आप BLOGGER.COM पर जाकर अपना ब्लॉग रजिस्टर कर सकते हैं।

ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाने के लिए निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करें —
1. सबसे पहले आपको BLOGGER.COM पर जाना है और अपना गूगल खाता यानि G-MAIL ID से लॉग—इन करना है।

2. लॉग—इन करने के बाद ब्लॉग का प्रोफाइल चुनने के लिए कहा जाता है, जिसमें आप ब्लॉगर प्रोफाइल या गूगल प्लस प्रोफाइल सेट कर सकते हैं।

3. इसके बाद आपको BLOGGER.COM का डैशबोर्ड दिखेगा, जहां पर आपको CREATE BLOG का विकल्प मिलेगा। आपको CREATE BLOG पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स आएगा।

4. CREATE BLOG डायलॉग बॉक्स में आपको अपने ब्लॉग का विवरण लिखना होता है। टाइटल में आपको अपने ब्लॉग का नाम लिखना है और एड्रेस में आपको अपने ब्लॉग का URL (amitjokes, myhindigk, newstories, pluscreator) आदि लिखना होता है। इसके बाद आपको अपने ब्लॉग के लिए एक थीम का चयन करना होता है। अपनी पसंदीदा थीम का चयन करके आप CREATE BLOG पर क्लिक करें।

5. आपका ब्लॉग तैयार हो चुका है। इंटरनेट की दुनिया में आपके ब्लॉग का URL गूगल ब्लॉगर के सबडोमेन के साथ दिखाई देगा.
Example : hindijokes.blogspot.com, amitsongs.blogspot.com

कैसे चलाएंगे अपने ब्लॉग को ?
जैसे ही आपका ब्लॉग बनकर तैयार हो जाएगा, ब्लॉगर डैशबोर्ड में वह आपको दिखने लगता है। साथ ही उसके लिए बहुत से विकल्प आपको दिखने लगते हैं जैसे — POSTS, STATS, COMMENTS, PAGES, THEME, LAYOUT, EARNING आदि। POSTS पर जाकर आप अपने ब्लॉग के लिए नये पोस्ट्स लिख सकते हैं। PAGES में जाकर आप अपने ब्लॉग के पेज (ABOUT, PRIVACY, CONTACT आदि) बना सकते हैं। THEME और LAYOUT विकल्पों के द्वारा आप अपने ब्लॉग को अपने हिसाब से डिजायन कर सकते हैं।

अगर आप कंप्यूटर में ज्यादा नहीं जानते हैं और आपको उपरोक्त जानकारी समझ नहीं आई है तो आप निराश न हों क्योंकि हमने आपकी मदद के लिए जिसमें ब्लॉग बनाने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और अब आप आसानी से अपना ब्लॉग बनाकर उस पर अपने विचार, अभिव्यक्ति और उपयोगी जानकारी शेयर कर सकेंगे।